बकरी चोरी करते रंगे हाथ दो चोर को ग्रामीणों ने पकड़ा धुनाई कर किया पुलिस के हवाले

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

फलका थाना क्षेत्र के गोपालपट्टी गांव में रविवार की अहले सुबह लगभग तीन बजे नक्षत्र यादव के दरवाजे पर चार चोर सफेद कार लगा कर बकरी चोरी कर रहा था जिसे गृह स्वामी व ग्रामीणों ने दो चोर को रंगे हाथ पकड़ लिया जबकि अंधेरा का फायदा उठा कर दो चोर फरार हो गया ग्रामीणों ने कार को भी जब्त कर लिया पकराये चोर को ग्रामीणों ने जमकर कर धुनाई कर चोर व कार को पुलिस के हवाले कर दिया। इधर फलका पुलिस ने बकरी मालिक नक्षत्र यादव के आवेदन पर चारो चोर पर मामला दर्ज कर पकड़ाए दो चोर जीतन महलदार साकिन रुचदेव सिमरिया और सुनील कुमार बर्मा साकिन लोहनी को कागजी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

बकरी मालिक नक्षत्र यादव ने थाना में दिए आवेदन में जिक्र किया है कि बीती रात की सुबह तीन बजे जब मैं दरवाजे पर पहुंचा तो देखा कि सड़क पर सफेद कार खड़ी कर चार चोर मिलकर मेरे काले रंग का बकरी और पड़ोसी का बकरी को चोरी कर रहा है इसको देख कर मैंने हल्ला किया एक चोर सुनील बर्मा कार पर बैठकर कार को स्टार्ट कर रहा था जिसे ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया जबकि दूसरे चोर जीतन महलदार को खदेड़ कर ग्रामीणों ने पकड़ लिया। वहीं अंधेरे का फायदा उठा कर दो चोर परवेज आलम पोठिया व परदेशी केशरी लोहनी निवासी भागने में कामयाब हो गया। इधर फलका थाना अध्यक्ष मुन्ना पटेल ने बताया कि गोपालपट्टी निवासी नक्षत्र यादव के आवेदन पर चारो चोर के विरुद्ध मामला दर्ज कर दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जबकि फरार दो चोर के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है साथ ही चोरी में इस्तेमाल करने वाले कार को जब्त कर लिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article