गायघाट में डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने की समीक्षा बैठक, जाना क्षेत्र में बाढ़ की समस्याओं का हाल

PR Desk
By PR Desk

रूपेश कुमार

मुजफ्फरपुर : गुरुवार को डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह गायघाट प्रखण्ड मुख्यालय पहुँचे, जंहा उन्होंने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बाढ़ की स्थिति को लेकर बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र में बाढ़ राहत के लिए किए गए कार्य के बारे में जानकारी ली, साथ ही स्थानीय अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश दिए।

छह पंचायत हैं बुरी तरह प्रभावित

आपको बता दें कि गायघाट में बाढ़ से 6 पंचायत पूरी तरह प्रभावित है। डीएम डॉ चंद्रशेखर सिंह ने बाढ़ प्रभावित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा की, जिसमे कुल 6 पंचायत है। वंही उन्होंने बताया कि अभी तक सीओ के द्वारा 7 नावों का परिचालन किया जा रहा है, विभिन्न जगहों पर और 5 पांच नाव की डिमांड की गई है है, जिसे कल तक उपलब्ध करवा दिए जाएंगे. साथ ही पॉलीथिन सीट की डिमांड की गई है वो भी दिया गया है। वंही उन्होंने बताया कि प्रभावित पंचायतो में 6 हज़ार की राशि तुरन्त उपलब्ध करवाई जाएगी।

Share This Article