News PR Live
आवाज जनता की

बिहार में उमस भरी गर्मी के बीच बारिश के आसार, 6 जिलों में लू और 9 में बारिश का अलर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बिहार में बीते दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही। तापमान के साथ साथ हवाओं में नमी के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं। वहीं इसी बीच जहां बिहार के 6 जिलों में लू का अलर्ट है। वहीं 9 में बारिश का अलर्ट है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 24 घंटे में कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, गया और नवादा जिले में लू की स्थिति बनी रहेगी। इन जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इन जिलों में दोपहर में नहीं निकलने को लेकर अलर्ट जारी किया है।

- Sponsored -

- Sponsored -

वहीं दक्षिण बिहार के पटना सहित अधिकांश क्षेत्र में तापमान सामान्य से अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो पटना समेत दक्षिण के जिलों में अभी राजस्थान से आ रही गर्म पछुआ का प्रभाव है। पछुआ मजबूत होने से तापमान बढ़ा हुआ है। जिसके कारण गर्मी बहुत ज्यादा है। वहीं एक अनुमान के मुताबिक दो दिनों बाद इन जिलों में पुरवा के मजबूत होने की संभावना है।

उत्तर बिहार के पूर्वी एवं पश्चिमी चंपारण, मधुबनी, सीतामढ़ी, पूर्णिया, कटिहार, सुपौल, अररिया, किशनगंज में भारी बारिश के आसार हैं। जहां कई जिलों में लू को लेकर लोग परेशान हैं। तो वहीं कई जिलों के लोगों को बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.