पटना: एक सेकेंड में मेनहोल में समाई महिला, CCTV फुटेज में कैद घटना, फोन पर बात करने के दौरान हादसा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना की सड़कों पर बना मेनहोल कभी भी किसी की जान ले सकता। यदि कोई इंसान बिना देखे सड़कों पर चले तो वह मेन होल में समा सकता। जिससे उसकी जान भी जा सकती। ताजा मामला पटना सिटी के वार्ड नं 56 का है। जहां एक महिला फोन पर बात करते जा रही थी। एक सेकेंड भी नहीं लगा और वह मेन होल में गिर गई। इसवा वीडियो वायरल हो रहा।

बता दें कि इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता कि महिला एक ऑटो के पीठे फोन पर किसी से बात कर रही। ऑटो तो पार कर गया। महिला मेन होल में गिर गई। जिसके बादग सड़क पर अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने मशक्कत करते हुए महिला को बाहर निकाला। इस दौरान लोगों की काफी भीड़ भी एकत्रित हो गई।

बताया जा रहा कि महिला बाजार से लौट रही थी तभी सड़क के बीचो-बीच खुले मेन होल में गिर गई। महिला को नाले में गिरता देख आसपास मौजूद लोग जुट गए और बहादुरी दिखाते हुए महज 18 सेकेंड में ही महिला को नाले से निकालकर उसकी जान बचाई। हालांकि इस मामले में प्रशासन की भी भारी लापरवाही सामने आ रही कि बीच सड़क पर मेन होल खुला छोड़ दिया है। रात के समय कभी भी कोई हादसा हो सकता।

Share This Article