बिहार में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, उपमुख्यमंत्री बोले- केंद्रीय नेतृत्व में होगा फैसला

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में बहुत जल्द मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर उप मुख्यमंत्री ने आज कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को सब कुछ बता दिया गया है। बहुत जल्द केंद्रीय नेतृत्व हमारा फैसला लेगा। दरअसल मुकेश साहनी को एनडीए से हटाए जाने के बाद उनके पास पशुपालन एवं मत्स्य विभाग का कार्यभार उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के पास ही है। ऐसे में बहुत जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होना संभव है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व को सारी के बता दिए गए हैं और केंद्रीय नेतृत्व भी इस पर फैसला लेगा।

सीएम नीतीश कुमार को केंद्र में जाने की हो रही बयान बाजी को लेकर मंत्री ने कहा कि यह सब बेकार की बातें हैं। इन सब बेकार की बातें और बयानबाजी पर अब विराम लगाना चाहिए। जनता ने 2025 तक माइंडेड दिया है और नीतीश कुमार के साथ लोगों की सरकार बेहतर चल रही है। इसलिए अब इस तरह के बयानों पर विराम लगाना चाहिए।

वही बढ़ते आपराधिक घटना को लेकर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों पर सरकार नकेल कसने के लिए लगातार काम कर रही। समय-समय पर क्राइम की समीक्षा बैठक भी होती है। हमारे मुख्यमंत्री अपराध को रोकने के लिए लगातार काम कर रहे। पुलिस बल को अत्याधुनिक हथियारों से लैस भी कराया जा रहा ताकि आपराधिक घटनाओं को अंजाम न दिया जा सके।

Share This Article