बिहार में अपराधियों पर नकेल कसने की पूरी तैयारी, DGP ने वरीय अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए अहम दिशा-निर्देश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के DGP ने आज पुलिस मुख्यालय में बैठक की। इस दौरान उन्होंने राज्य के सभी क्षेत्रीय पुलिस पदाधिकारियों तथा पुलिस अधीक्षकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई मामलों पर चर्चा की और अधिकारियों को अहम निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ बिहार विशेष सश्स्त्र पुलिस, अपर पुलिस महानिदेशक जितेन्द्र सिंह गंगावार, सहित विभाग के कई पुलिसकर्मी मौजूद थे।

बता दें कि महानिदेशक ने पुलिस महानिरीक्षक सम्मेलन में दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए प्रतिवेदन भेजे जाने वाले कार्यों की समीक्षा के लिए पुलिस महानिदेशक की अध्यक्षता में एक कमिटी के गठन का निर्देश जारी किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों से गिरफ्तारी की संख्या बढ़ाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि थाना में हर रोज जितनी गिरफ्तारी होती है। उसका ब्यौरा दें। किस तरह के मामले आते और मामले के अनुपात कितनी गिरफ्तारी होती। इसकी जानकारी दी जाए। गिरफ्तारी से क्राइम का ग्राफ घटेगा और लोगों में पुलिस की छवि सकारात्मक रहेगी।

इसके अलावा अपर पुलिस महानिदेशक ने सिपाही सम्वर्ग की प्रोन्नति सोपान में संशोधन के संबंध में चर्चा की। जिसमें भू विवाद जैसे मामले शामिल हैं। इसके अलावा गंभीर अपराध रेप, हत्या, लूट, अपहरण चोरी आदि मामलों को लेकर चर्चा की गई। मार्च में इस तरह की कितनी घटनाएं हुई और पुलिस ने कितनों को हल किया। कितनी गिरफ्तारी हुई और कितने केस पेंडिंग हैं। इन सब बिंदुओं पर जवाब मांगते हुए समीक्षा की गई। इसके साथ ही लंबित मामलों में गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। वहीं एक्सीडेंट में होने वाली मौतों को लेकर भी चर्चा की गई। पुलिस मानिरीक्षक एम.आर नायक ने इसे रोकने के लिए उपाय करने के निर्देश दिए। ताकि सड़क दुर्घटना में मौतों का आंकड़ा कम हो सके।

Share This Article