मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने एक घर में घुसकर किया तोड़फोड़ पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कटिहार मेडिकल कॉलेज के समीप स्थित एक घर में मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने हमला बोल दिया,आक्रोशित छात्र किसी युवक को ढूंढ रहे थे नहीं मिलने पर छात्रों ने घर में घुसकर तांडव मचा दिया और जमकर तोड़फोड़ के साथ घर के खिड़की-दरवाजे सहित अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

घर की रखवाली करने वाले मदन मोहन मंडल ने बताया कि बड़ी संख्या में मेडिकल कॉलेज के स्टूडेंट यहां पहुंचे और किसी की तलाश करने लगे, कमरे के अंदर पहुंचने के बाद कुछ नहीं मिला तो आक्रोशित छात्रों ने घर के खिड़की दरवाजे सहित अन्य सामग्री को तोड़फोड़ दिया। घर के मालिक अजय कुमार सिंह उर्फ तेज नारायण पहुंचे तो तोड़फोर की खबर पुलिस को दी गई। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। वही पीड़ित की ओर से मुकस्सिल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। इस घटना से स्थानीय लोग भी काफी दहशत में है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article