बिहार में पुलिस टीम पर हमला,चार महिला समेत आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल, प्रेम प्रसंग में लड़के के मौत पर कार्रवाई करने पहुंची थी टीम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। वैशाली से पुलिस पर पथराव की खबर आ रही। बताया जा रहा कि प्रेम प्रसंग मामले में लड़के की मौत के बाद बवाल हुआ। जिसमें कार्रवाई करने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। इस घटना में करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी घायल हो गए। चार महिला और दो पुरुष पुलिसकर्मी बुरी तरह से घायल हुए हैं। जिनको इलाज के लिए महुआ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बताया जा रहा कि महुआ थाना क्षेत्र के भरतपुर में प्रेम प्रसंग में एक युवक की मौत हो गई थी। जिसके बाद दो पक्ष आपस में उलझे। दोनों पक्षों में मारपीट और हंगामा हुआ। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस वही मामला सुलझाने वहां पहुंची थी। जिसके बाद लोगों ने पुलिस को ही निशाना बना दिया। गांववालों ने पुलिस की टीम पर हमला बोल दिया। जिसमें आधे दर्जन के करीब पुलिसकर्मियों को जहां गंभीर रूप से चोट आई है। वहीं पुलिस गाड़ी को भी काफी क्षति पहुंची है। जिसके बाद पुलिस का भारी बल मौके पर पहुंचा बड़ी संख्या में आसपास के कई थानों की पुलिस बल को लेकर मौके पर पहुंची पुलिस कैंप कर रही।

बता दें कि इस घटना में पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हुई है। घटना महुआ थाना क्षेत्र के भरतपुर सिंघाड़ा की है। इस घटना के बाद मौके पर महुआ एसडीओ, एसडीपीओ एसडीओ थानाध्यक्ष जिला के विभिन्न थाना से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचे हैं और लोगों को शांत कराने की कोशिश कर रहे।

Share This Article