News PR Live
आवाज जनता की

केंद्रीय मंत्री RCP सिंह का गया में भव्य स्वागत, 40 जगहों पर ग्रैंड वेलक्म, समाजसेवी पंकज रंजन ने किया जोरदार स्वागत,अभय कुशवाहा और चंदन सिंह भी मौजूद

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह का गया पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। शनिवार को वह कार्यकर्ता संपर्क सह आभार यात्रा के तहत मगध की धरती का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान गया और जहानाबाद की सीमा पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष समेत हजारों कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ा के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर सिंह के साथ पूर्व विधायक अभय कुशवाहा, समाजसेवी पंकज रंजन और चंदन सिंह मौजूद रहे और सोने का मुकुट पहनाकर भव्य स्वागत किया। बता दें कि लगभग 40 जगहों पर सिंह का भव्य स्वागत किया गया है। आज सिंह अपने औरंगाबाद यात्रा पर हैं।

- Sponsored -

- Sponsored -

गया-जहानाबाद जिला के सीमा पर बेलागंज प्रखंड के खनेटा गांव के पास प्रदेश महासचिव सह टिकारी के पूर्व विधायक अभय कुशवाहा एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने ढोल-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव सह धार्मिक न्यास बोर्ड के सदस्य चंदन कुमार सिंह, एमएलसी मनोरमा देवी, के.के सिंह,अजीत कुमार, युवा नेता अमित कुमार दांगी सहित हज़ारो कार्यकर्ता मौजूद थे।

बता दें कि आरसीपी सिंह का काफिला जहानाबाद बोर्डर से बेलागंज होते चाकन्द, रसलपुर, बीथो, पहाश्वर, दुःखहरणी मंदिर, जीबी रोड, जयप्रकाश झरना होते हुए विष्णुपद मंदिर तक पहुंचा। वहीं मसौढ़ी के विरंची मोड़ पर जदयू की प्रदेश सचिव खुशबू रानी ने चांदी का मुकुट देकर स्वागत किया।मौके पर केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिन्हा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.