पटना में दो कार के बीच जबरदस्त टक्कर, तीन लोग घायल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना में सुबह-सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां दो वाहनों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। जिससे दोनों कार के परखच्चे उड़ गए है। घटना शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र स्थित राजाबाजार पुल का बताया जा रहा।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए। एक की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं दो लोगों को गंभीर चोट आई है। जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा। घटना पटना के राजा बाजार इलाके के फ्लाईओवर के ऊपर का है। जहाँ गुरुवार की तड़के सुबह ओवर टेक के कारण दुर्घटना हुई। वहीं घटना के बाद कई घंटों तक फ्लाईओवर के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त वाहन पड़े रहे। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने वाहनों को हटाया और यातायात को सुगम किया है।

Share This Article