शिव शक्ति योग पीठ के द्वारा निकाला गया भव्य शोभा यात्रा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर:  नौगछीया में शिवशक्ति योग पीठ से हिंदी नववर्ष के अवसर पर मंगलवार की सुबह में स्वामी आगमानंद जी महाराज के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई है,शोभायात्रा नवगछिया के लक्ष्मीपुर स्थित शिव शक्ति योग पीठ आश्रम से निकाली गई जो पकड़ा, तेतरी होते हुए खगड़ा गांव पहुंचा ।खगड़ा गांव से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। 2100 महिलाओं के साथ कलश यात्रा भी निकाली गई, खगड़ा से शोभा यात्रा शुरू होने के बाद गरैया, परवत्ता, जगतपुर गांव स्थित शिव मंदिर में सभी 2100 कलशों में जल भरा गया. फिर यह यात्रा जगतपुर गांव से विक्रमशिला पुल पहुंच पथ पर चढ़ते हुए गरैया, खगड़ा गांव में प्रवेश करते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया गया. इस दौरान कई आचार्य भी मौजूद रहे. स्वामी भगवान आनंद जी महाराज ने कहा कि यह नव वर्ष सनातनियों का नव वर्ष है इसलिए आज के दिन सभी हिंदुओं को यह नव वर्ष मनाना चाहिए आगे उन्होंने कहा कि आज प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव के साथ आज से ही चैती नवरात्रा का प्रारंभ होता है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article