NEWSPR डेस्क। पटना के बिहटा स्थित एक घर में सोमवार की देर रात डकैतों ने जमकर तांडव मचाया है। अपराधियों ने हथियार के बल पर घर के लोगों को बंधक बनाते हुए तीन घंटे तक घर के अंदर लूटपाट मचाई है। घटना कन्हौली बाजार की है। बताया जा रहा कि देवराज सिंह के घर में डकैतों ने हमला बोला था।
मकान में करीब एक दर्जन हथियारबंद डकैतों ने तीन घंटे तक रहकर लूटपाट की। गृहस्वामी सहित उसकी पत्नी मां और बेटी को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा। करीब तीन घंटे तक कहर बरपाकर बदमाश मकान सहित ज्वेलर्स एवं किराना दुकान से नगदी समेत करीब 20 लाख की संपत्ति लूट व अन्य कपड़े ले गए।
वहीं घटना की सूचना मितते ही पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। सूचना पाकर ही आनन-फानन में पुलिस ने क्षेत्र की नाकेबंदी की। डकैतों को पकड़ने का अभियान शुरू किया। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की मदद से भी छानबीन शुरू की। इसके बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर बधार से चोरी गया कुछ सामान को पुलिस ने बरामद किया है।
बता दें कि बिहटा-खगौल मुख्य मार्ग पर कन्हौली बाजार में देवराज साव का मकान स्थित मकान के नीचे फ्लोर पर किराना एवं ज्वेलर्स की दुकान स्थापित है। सोमवार की रात लगभग 12:30 मकान में कुछ तेज आवाज आई। तेज आवाज से देवराज साव पत्नी कांति देवी जैसे ही जगी, करीब एक दर्जन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर चुप रहने की धमकी दी। विरोध करने पर कांति देवी का सिर फोड़कर जख्मी कर दिया और पूरे परिवार को बंधक बना लिया। तीन घंटे तक लूटपाट की। इस घटना से लोग दहशत में है। पुलिस डकैतों को पकड़ने की कोशिश में है।