पटना के कंकड़बाग में 23 अप्रैल को भव्य तरीके से मनाया जाएगा हनुमान जन्मोत्सव

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना – राजधानी पटना के कंकड़बाग टेंपो स्टैंड चौराहे पर हिंदू सेवा समिति बिहार द्वारा 23 अप्रैल मंगलवार को हनुमान जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। जिसकी जानकारी हिंदू सेवा समिति बिहार के अध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर दी उन्होंने बताया कि इसके लिए सभी तैयारियां की जा रही है।शाम 5:00 बजे से यह कार्यक्रम शुरू होगा और रात के 10:00 बजे तक चलेगा। इस अवसर पर लोकप्रिय भजन गायिका देवी को आमंत्रित किया गया है साथ ही साथ अन्य कई चर्चित भजन गायको को भी बुलाया गया है।

इस अवसर पर प्रभु हनुमान से संबंधित झांकियां और नृत्य की प्रस्तुति की जाएगी।बता दे इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए महामहिम राज्यपाल बिहार विधानसभा के अध्यक्ष नंदकिशोर यादव,बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,विजय कुमार सिन्हा, स्वास्थ्य एवं कृषि मंत्री मंगल पांडे, नगर विकास मंत्री नितिन नवीन, पटना के सांसद रविशंकर प्रसाद और पटना की महापौर सीता साहू, साथ ही उपमहापौर रश्मि चंद्रवंशी, स्थानीय विधायक अरुण कुमार सिंह आदि आमंत्रित किए गए हैं।

वही प्रेसवर्ता कर यह भी जानकारी दी गई कि इस कार्यक्रम के दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के जल्द स्वस्थ होने को लेकर 11000 लोगों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। मौके पर पश्चिम बंगाल के कलाकारों द्वारा हनुमान जी का दरबार भी सजाया जाएगा। कार्यक्रम के संयोजक नीरज कुमार पटेल और सहसंयोजक सूचित यादव ने बताया कि हनुमान जन्मोत्सव के लिए दर्जनों तोरण द्वार लगाए जाएंगे। राजधानी में दर्जनों होडिंग फ्लेक्स लगाए गए है। विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर आमजन से इस कार्यक्रम में शामिल होने हेतु आग्रह भी किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बता दे की 3 वर्षों से समिति द्वारा इस उत्सव को बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।काफी बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष इसमें शामिल होने पहुंचते हैं वही कार्यक्रम स्थल पर बड़ा एलईडी स्क्रीन लगाया जाएगा ताकि आमजन को कोई असुविधा न हो। प्रेस वार्ता के दौरान आयोजित संवाददाता सम्मेलन में समिति के महामंत्री दीपक कुमार,उपाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक नीरज कुमार पटेल, सहसंयोजक सुजीत कुमार आदि मौजूद रहे।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article