बिहार मे दिव्यांग युवक की हत्या, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़कर पीटा, पुलिस हिरासत में चार लोग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के हाजीपुर में अपराधियों ने एक दिव्यांग व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा कि दिव्यांग युवक डीजे और टेंट संचालक था। संचालक का शव उसके ही कार्यालय में मिला। लोगों ने शव को देखते ही पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के मुताबिक हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के पोखरा मोहल्ले में डीजे और टेंट संचालक की हत्या से गुस्साए लोगों ने शक के आधार पर मुहल्ले के ही रहने वाले एक युवक की जमकर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले के छानबीन में जुट गई है। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर मौजूद रही। छानबीन के दौरान पुलिस ने मृतक के शव के पास से उसका मोबाइल और एक पिस्टल बरामद किया है।

मृतक की पहचान विनय कुमार उर्फ छोटू के रूप में की गई है, जो जन्म से ही दिव्यांग था। मृतक के भाई विवेक ने बताया कि छोटू जन्म से ही दिव्यांग था लेकिन उसने इसे अपनी कमजोरी नहीं मानी और पूरे घर का भार अपने कंधे पर लेकर पूरी जिम्मेदारी के साथ संभाल रहा था। टेंट और डीजे के कारोबार में उसके तीन और पार्टनर राजीव, चंदन और गणेश राय शामिल हैं। इनमें राजीव और चंदन डीजे में भी पार्टनर थे।

मृतक के भाई विवेक का आरोप है कि इन्ही तीनों ने विनय की हत्या की है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपोओ राघव दयाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और पुलिसकर्मियों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रहे। मामले की छानबीन चल चल रही।

Share This Article