छठ घाट बनाने के दौरान नाव पर खड़े बच्चों का फिसला पैर, दो बच्चे नदी मे डूबे

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के बगहा क्षेत्र से दुखद खबर आ रही है, जहाँ गंडक नदी में दो मासूम बच्चे डूब गए हैं। यह हादसा पटखौली थाना क्षेत्र के कैलाशनगर वार्ड नं 7 के छठ घाट के पास हुआ है, जब घाट बनाने के दौरान नाव पर खड़े बच्चों का पैर फिसल गया और वे नदी में गिर गए।जानकारी के अनुसार, कैलाश नगर के निवासी अवधेश सहनी का 7 वर्षीय पुत्र संजय और कमलेश सहनी का 6 वर्षीय पुत्र धनंजय इस दुर्घटना के बाद से लापता हैं।

ग्रामीणों ने खुद से खोजबीन शुरू कर दी है, लेकिन अब तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला है। इसके बाद वार्ड पार्षद अंजलि सोनी ने एसडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दी है। पुलिस और गोताखोरों की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच चुकी है और लापता बच्चों की तलाश जारी है।इलाके में घटना के बाद से मातम का माहौल है, और प्रशासन इस दुखद घटना को लेकर पूरी तत्परता से बचाव कार्य में जुटा हुआ है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article