पटना में आहर में डूबने से दो लड़कियों की मौत, परिजनों में मची चीख पुकार

PR Desk
By PR Desk

सुमित कुमार

बिहटाः पटना के मनेर इलाके में आहर में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई है। मौत के बाद लड़की के घर में मातमी सन्नाटा छा गया है। पुलिस ने दोनों लड़की की डेड बॉडी बरामद की है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

घटना पटना के मनेर थाना इलाके की है। जहां नागाटोला के गोरैयस्थान में आहर में डूबने से दो लड़कियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान शकुंतला कुमारी और रागिनी कुमारी के रूप में की गई है जो मनेर थाना के नागाटोला गोरैयस्थान का रहने वाली बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आहर में नहाने के दौरान डूबने से दो लड़की की मौत हुई है। हालांकि कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि लड़की कल शाम से गायब थी। हादसे के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने दोनों लड़की की डेड बॉडी को बरामद की है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

Share This Article