- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK -कैमूर- लू और गर्मी से एक राजमिस्त्री की मौत हो गयी। यह घटना कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड की बतायी जाती है। रामपुर प्रखंड के करमचट थाना क्षेत्र अन्तर्गत बहेरी गांव के एक राजमिस्त्री बहेरी गांव निवासी शिवकुमार राम की लू और गर्मी से मौत हो गयी।
बता दें कि शिवकुमार को करचमट थाना क्षेत्र के लेवाबांध गांव में सेंटरिंग करने गया था। इस दौरान शिवुकमार दोपहर में खाना खाया और सोया तो देर शाम तक नहीं जगा। जिसके बाद लोग राजमिस्त्री को उठाकर कर इलाज के लिए निजी वाहन से सदर अस्पताल भभुआ ले आये। जहां चिकित्सक ने जब इलाज शूरू किया तो राजमिस्त्री को मृत पाया। शिवकुमार के मौत की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
