खुशखबरी; भोजपुर में सोन नदी के ऊपर बने कोइलवर सिक्स लेन पुल का 14 मई को उद्घाटन

Patna Desk

NEWSPR DESK- आरा: भोजपुर के सांसद और भारत के केंद्रीय विद्युत नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह के विकास कार्यो की कड़ी में एक बड़ी कड़ी जुड़ने जा रही है और भोजपुर के कोइलवर सोन नदी के ऊपर बने सिक्स लेन सड़क पुल के शेष तीन लेन पुल को शनिवार को राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा।

कोइलवर में सोन नदी के ऊपर बने तीन लेन पुल को पहले ही राष्ट्र को समर्पित किया जा चुका है।अब बचे तीन लेन पुल को शनिवार को राष्ट्र को समर्पित कर दिया जाएगा।

बिहार के लाइफलाइन माने जाने कोइलवर के सिक्स लेन सड़क पुल के निर्माण का सपना स्थानीय सांसद आरके सिंह ने पहली बार यहां से सांसद होने के साथ ही देखा था और अब उनका यह सपना साकार होने जा रहा है।
कोइलवर सोन नदी के ऊपर निर्मित सिक्स लेन पुल का उद्घाटन वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शनिवार को 12:30 बजे अपराह्न भारत सरकार के सड़क परिवहन,राष्ट्रीय राजमार्ग एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी करेंगे।
इस दौरान कोइलवर सिक्स लेन पुल के निकट एक विद्यालय के खेल मैदान में तैयार भव्य पंडाल में उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है जिसे आरा के सांसद और देश के ऊर्जा मंत्री आरके सिंह संबोधित करेंगे।

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री के निजी सचिव राज कुमार गुप्ता ने बताया कि कोइलवर में सोन नदी के ऊपर बने सिक्स लेन पुल का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से केंद्रीय सड़क परिवहन,राष्ट्रीय राजमार्ग और जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी भोजपुर जनपद के लोगों की गरिमामय उपस्थिति में उद्घाटन करते हुए इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे।
पुल के उद्घाटन के बाद इसके नामकरण को लेकर भी अटकलें तेज हो गई है।
माना जा रहा है कि देश और दुनिया के महान गणितज्ञ और भोजपुर के बसंतपुर गांव निवासी डॉ. बशिष्ठ नारायण सिंह के नाम पर इस पुल का नामकरण होगा।

Share This Article