त्रिपुरा के नए CM का ऐलान, मानिक साहा लेंगे मुख्यमंत्री की शपथ

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। त्रिपुरा को उनका नया सीएम मिल गया है। बता दें कि भाजपा नेता बिपलव कुमार देव के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद रविवार को त्रिपुरा भाजपा के प्रमुख मानिक साहा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

अगरतला स्थित राजभवन में मानिक साहा राज्य का जिम्मा बतौर मुख्यमंत्री संभालेंगे। राज्य के नए मुख्यमंत्री के तौर पर चुने गए मानिक साहा भाजपा के राज्यसभा सांसद हैं। साथ ही त्रिपुरा भाजपा के प्रमुख भी हैं, जहां अगले साल मार्च महीने में विधानसभा चुनाव होना है। कल ही बिपलव कुमार देव ने इस्तीफा दिया था। जिसके बाद सबको इंतजार था कि भाजपा नए सीएम के तौर पर किसे चुनेगी। जिसके बाद आज मानिक साहा मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री पद पर शपथ लेंगे।

माण‍िक साहा को त्रिपुरा का नया मुख्यमंत्री बनाने के ऐलान पर ब‍िप्‍लब देब ने ट्वीट करके कहा क‍ि डॉ. माणिक साहा जी को विधायक दल का नेता चुने जाने पर बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विजन और नेतृत्व में त्रिपुरा समृद्ध होगा

Share This Article