News PR Live
आवाज जनता की

चोरों ने तोड़ा गोदाम का शटर, 73 बोरा चावल और तीन बोरा सरसो लेकर हो गए चंपत

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के कैमूर से है। जहां चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केवा मुंडेश्वरी पथ पर स्थित रूपापट्टी गांव में एक गोदाम का शटर तोड़ कर अज्ञात चोरों ने लगभग 73 बोरा चावल एवं तीन बोरा सरसो की चोरी की है। घटना की जानकारी लोगों को शुक्रवार की सुबह हुई। जब लोग सुबह में खेत घूमने के लिए निकले। लोगों ने देखा कि गोदाम का शटर उठा टूटा हुआ है। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इसकी सूचना रूपापट्टी गांव निवासी स्वर्गीय वैद्यनाथ सिंह के पुत्र विनोद सिंह को दी गई।

घटना की जानकारी होते ही विनोद सिंह अपने गोदाम पर पहुंचे तो देखा कि गोदाम का शटर नीचे उखड़ा हुआ है। जब टूटे शटर के नीचे से अंदर प्रवेश की तो देखा कि गोदाम से कई बोरा चावल गायब है। उनके द्वारा इस चोरी की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच मे जुट गई। विनोद सिंह के द्वारा जब गोदाम में रखे गए चावल के बोर की जांच की गए।

- Sponsored -

- Sponsored -

उसमें से 40 बोरा सोनाचुर समेत 73 बोरा चावल व तीन बोरा सरसो गायब है। पीड़ित चैनपुर थाने में आवेदन देते हुए बताया कि गोदाम के शटर के पास चार पहिया वाहन का निशान है। जिससे यह प्रतीत होता है कि शटर को पिकअप से बांधकर खींचा गया है जिसे शटर टूट गया। इस शटर के टूटने के बाद चोर गोदाम के अंदर प्रवेश किए और उसने रखा लगभग 73 बोरा चावल और तीन बोरा सरसो लेकर वहां से रफूचक्कर हो गए। इधर पुलिस प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.