बड़ी खबर: बेखौफ अपराधियों ने चिमनी फैक्ट्री में की अंधाधुंध फायरिंग, पांच लोगों को लगी गोली, हालत नाजुक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर सिवान से है। अपराधियों ने चिमनी में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की है। जिसमें 5 लोगों को गोली लगी है। गंभीर रूप से घायल 5 लोगों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल लाया गया है। घटना जामो थाना क्षेत्र के हरिहरपुर लालगढ़ गांव का है।जहां अपराधियों ने चिमनी में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग की जिसमें 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में लाया गया है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल कायम हो गया है।

गोली चलाने का आरोप भानु प्रताप सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, हृदया सिंह, भुटन सिंह पर लगा हैं। बताया जा रहा है कि जिस जगह पर चिमनी है, उस जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था। घायलों की पहचान हरिहरपुर लालगढ़ निवासी शहीम आलम, मो. रहीम आलम, सुरेश यादव, फतेह आलम और सलीम आलम के रूप में हुई हैं। घायलों को इलाज के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं जहां घायलों का इलाज चल रहा हैं।

पीड़ित ने बताया कि चिमनी पर आरोपितों द्वारा कब्ज़ा करने की कोशिश की जा रही थी। एसडीओ कोर्ट से मेरे पक्ष में फैसला आ चुका हैं। इसके बाद आरोपितों ने 10 लाख की रंगदारी मांगी। रंगदारी नही देने पर चिमनी में घुसकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। जिसमें पांच लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।

सिवान से अभिषेक उपाध्याय की रिपोर्ट

Share This Article