बिहार: इलाज के दौरान शराब मामले में धराये कैदी की मौत, राजद के पूर्व विधायक शव के साथ धरने पर बैठे, डॉ पर लगाया लापरवाही का आरोप

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर मोतिहारी से है। जहां सदर अस्पताल में इलाज के दौरान एक कैदी की मौत हो गयी। मौत से आक्रोशित राजद के पूर्व विधायक सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर शव के साथ धरना पर बैठ गये। पूर्व विधायक राजेन्द्र राम ने सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

नशे में धुत सोहन राम को बंजरिया थाना पुलिस ने झोला में भरे शराब के साथ गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने सोहन राम को 12 मई को जेल भेज दिया। जेल गेट पर पहूंचते ही सोहन राम की तबीयत बिगडने लगी,जिसपर जेल प्रशासन ने 12 मई को ही सोहन राम को मोतिहारी के सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया था। जहां इलाज के दौरान सोहन राम की आज मौत हो गयी।

बंजरिया थाना के झखिया गांव निवासी सोहन राम की मौत की सूचना पर हरसिद्धि के पूर्व विधायक राजेन्द्र राम अस्पताल में पहूंच कर जानकारी लिया। जानकारी लेने के बाद पूर्व विधायक राजेन्द्र राम सदर अस्पताल के मुख्य द्वार पर अपने समर्थकों के साथ धरना पर बैठ गये। धरना पर बैठे पूर्व विधायक राजेन्द्र राम ने सदर अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया और कहा कि सोहन राम का इलाज हाथ पैर बांध कर किया जा रहा था।

सके साथ ही पूर्व विधायक राजेन्द्र राम ने कहा कि गिरफ्तारी के दौरान बंजरिया थाना पुलिस ने सोहन राम की जमकर पिटाई किया था,जिसकारण  जेल भेजे जाने के दौरान सोहन की तबीयत बिगड गयी। मालूम हो कि बंजरिया थाना का झखिया गांव शराब के अवैध कारोबार और निर्माण के लिए कुख्यात बना हुआ है। जहां छापामारी के दौरान पुलिस पर कई बार हमले हो चुके है।

मोतिहारी से धर्मेंद्र की रिपोर्ट

Share This Article