एक ही फ्लाइट से दिल्ली के लिए निकल गए सीएम नीतीश और तेजस्वी, अंदर की तस्वीर आई सामने

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK -नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव आज एक ही फ्लाइट से दिल्ली रवाना हो गए है।सुबह के 10:40 मे विस्तारा की फ्लाइट से दिल्ली के लिए नीतीश कुमार और तेजस्वी रवाना हुए। नीतीश कुमार के साथ में कई दिग्गज नेता भी निकले हैं। सूत्रों के अनुसार इधर ऐसा माना जा रहा है कि जितने देर नीतीश कुमार फ्लाइट में रहेंगे और तेजस्वी यादव साथ में उसी फ्लाइट में रहने वाले हैं उसे दौरान कोई बड़ी बात बड़ा खेल हो सकता है।

फ्लाइट के अंदर की तस्वीर आप देख सकते हैं किस तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आगे की सीट पर बैठे हैं। तो वहीं पीछे की सीट पर तेजस्वी यादव बैठे है उम्मीद यह जताई जा रही है कि आज चाचा भतीजे के बीच इस फ्लाइट में कोई बड़ी बात हो सकती है।

इंडी गठबंधन आगे की रणनीति तैयार करने के लिए दिल्ली में बैठक कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ एनडीए अपनी तरफ से तैयारी में लगी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article