हथियारबंद अपराधियों ने जज के घर में मचाया तांडव, फिल्मी स्टाईल में की एंट्री, दो लाख के गहने और 50 हजार नगद लूटकर हो गए फरार

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर सासाराम से है। जहां अपराधियों ने न्यायिक मजिस्ट्रेट के घर को निशाना बनाया है। हथियारबंद अपराधियों ने जज के घर में दिन दहाड़े लूटपाट मचाई है। घटना बिक्रमगंज के प्रथम श्रेणी न्यायिक पदाधिकारी महेश्वर नाथ पांडे की घर में घटी है। बताया जा रहा कि न्यायिक पदाधिकारी के घर में घुसे अपराधियों ने दो लाख के गहने समेत 50 हजार नगदी पर हाथ साफ किया है।

वहीं दिन-दहाड़े जज के घर हुई इस घटना से न्यायिक पदाधिकारियों तथा वकीलों में काफी आक्रोश है। जानकारी के मुताबिक यह घटना सुबह 10 बजे की है। अपराधी ने फिल्मी स्टाईल में घर में एंट्री की है। उनकी पत्नी ने घर का दरवाजा खोला। जिसके बाद अपराधियों ने खुद को जज का परिचित बताकर उनसे मिलने की इच्छा जताई। अपराधियों ने पानी मांगा। जैसे ही पानी लाने पत्नी अंदर गई। अपराधी ने घर के अंदर प्रवेश कर लिया। जिसके बाद तांडव मचा दिया।

घर में हथियार के बाल पर अपराधियों ने पैसे-गहने लूट लिए। घर को तहस नहस कर दिया। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गए। वहीं उनके जाने के तुरंत बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं घटना के बाद मौके पर टीम और डीएसपी पहुंचे। जो छानबीन में जुटे हैं। डीएसपी फिलहाल वहां कैंप कर रहे।

Share This Article