नई नवेली दुल्हन के कारनामे के बारे में जानकर उड़ जायेंगे होश, ससुर बोले- शादी के दिन भी वो आया था

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के छपरा में नई नवेली दुल्हन की करतूत की खूब चर्चा हो रही है। शादी के महज कुछ दिन बाद दुल्हन ने पति और ससराल वालों को गच्चा देकर ऐसा काम किया है जिससे सब हैरान हैं। बताया जा रहा है कि छपरा के एकमा प्रखंड के मुकुंदपुर गांव में एक दुल्हन ससुराल से तीन लाख के जेवर और 30 हजार कैश लेकर फरार हो गई है। नई नवेली दुल्हन की इस हरकत के बाद ससुर ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। खबर के मुताबिक एकमा प्रखंड के मुकुंदपुर गांव में एक नई नवेली बहू अपने पति के घर से तीन लाख के जेवर एवं 30 हजार रुपये नकद लेकर गायब हो गई।

वही ससुर आमावश मांझी ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया है कि मई महीने में ही अपने पुत्र की शादी सिवान जिले के एक गांव में की थी। इधर नौ मई को सिवान जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लखरांव गांव के लक्ष्मण यादव उर्फ बटुला यादव के पुत्र मोती यादव ने मेरी बहू से फोन से बात की। फिर वह उसे बहला फुसला कर उसे ले गया है। सुसर ने आरोप लगाया है कि शादी के दिन भी मोती यादव ने हंगामा किया था। जिसके बाद लोगों की पहल के बाद उसे शांत कराया गया और उनके बेटी की शादी कराई गई।

हरनौत के एक गांव से 10 दिनों से फरार चल रहे प्रेमी जोड़ी को ग्रामीणों ने पकड़ कर पु़लिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि गांव का ही एक युवक का प्रेम संबंध शादीशुदा महिला से जुड़ गया। दोनों शादी करना चाहते हैं। महिला की सहेली इसमें सहयोग कर रही है। जैसे ही दोनों को परिवार वालों भनक मिलने की जानकारी हुई, दोनों दूसरे राज्य भागने के फिराक में लग गए। इससे पहले की दोनों वहां से फरार होते ग्रामीणों ने दोनों को पकड़कर थाना ले आए। मौके पर पहुंचे हरनौत के बुद्धिजीवी बस्ती गांव के पल्लू सिंह ने समझा-बुझाकर मामला को शांत कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Share This Article