यातायात नियमों के पालन करने,हेलमेट लगाने और व सीट बेल्ट लगाने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया जागरूक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK -गोपालगंज में यातायात नियमों के पालन करने,हेलमेट लगाने और व सीट बेल्ट लगाने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जा रहा है।गोपालगंज समाहरणालय परिसर से डीएम मकसूद आलम और एसपी स्वर्ण प्रभात ने नुक्कड़ नाटक कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया । साथ ही नुक्कड़ नाटक मंडली को जिले के विभिन्न जगहों में जागरूक करने के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान डीएम लोगों से अपील करते हुए कहाकि सभी लोग यातयात नियमो का पालन करें।हमलोग जब दूसरे राज्य में जाते है। तो वहां का नियमो का पालन करते है। लेकिन अपने यहाँ यातायात नियमो का पालन नही करते है।

इसलिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो को बताना चाहते है की ट्रैफिक नियमों का पालन करिए। यातायत के सुगम संचालन के लिए नियमो का पालन करना अति आवश्यक है।वही एसपी सवर्ण प्रभात ने कहाकि सड़क दुर्घटना एक बड़ी समस्या बन गई हैं।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इन दुर्घटनाओं में से ज्यादा यातायात नियमों का उल्लंघन करना होता है।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हम लोगों को जागरूक करना चाहते हैं कि वे सड़क पर सुरक्षित रहने के लिए नियमों का पालन करें।यह अभियान केवल पुलिस या प्रशासन का नहीं है, बल्कि पूरे समाज का है। उन्होंने कहा की प्रति वर्ष 2 सौ से ज्यादा लोगो की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाती है। इसमें ज्यादातर वही लोग होते है जिन्होंने हेलमेट नही लगते है और सिटबेल्ट नही लगाते है।घर से निकले समय हेलमेट पहन कर ही निकले। और वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाए। सभी चौक चौराहे पर ट्रॉफीक पुलिस की तैनाती की गई है। जो लोग इस नियमो का पालन नहीं करेंगे। उनसे कड़ा से कड़ा जुर्माना का प्रावधान किया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article