NEWSPR की खबर के बाद सीमा के लिए बढ़े मदद के हाथ!, DM ने कहा हर संभव प्रयास करने को तैयार, सीमा के जज्बे को सलाम

Patna Desk

NEWSPR DESK- NEWSPR के खबर चलाने के बाद हुआ असर सीमा को जमुई जिले के डीएम से मिली मदद 10 वर्षीय दिव्यांग सीमा के जज्बे को जमुई डीएम ने किया सलाम,ट्रायसाइकिल देकर पढ़ाई के उचित व्यवस्था का दिया भरोसा.

बिहार के वायरल बॉय सोनू के बाद अब जमुई जिले के फतेहपुर गांव की 10 वर्षीय दिव्यांग सीमा की पढ़ाई के प्रति जज्बे को लोग सलाम कर रहे हैं। दिव्यांग सीमा के बारे में जानकारी मिलने पर जमुई जिलाधिकारी खुद उससे मिलने उसके गांव फतेहपुर जाकर सीमा और उसके परिजनों का हालचाल लिए। मौके पर डीएम ने दिव्यांग सीमा को ट्रायसाइकिल देकर उनके परिजनों को आगे भी उचित मदद का भरोसा दिए।

बता दें चार साल पहले सड़क दुर्घटना की शिकार हुई सीमा एक पैर से दिव्यांग हो गई। फतेहपुर गांव की 10 वर्षीय सीमा कुमारी के पिता ख़िरन मांझी और माता बेबी देवी मेहनत मजदूरी कर किसी तरह घर चलाते हैं। सीमा एक सप्ताह पहले ही उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर में कक्षा चार में नामांकित हुई है। अपने घर से एक किलोमीटर की दूरी पर अवस्थित विद्यालय में वह पैदल ही पढ़ने जाती है।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर में कार्यरत शिक्षक गौतम गुप्ता ने बताया एक पैर से दिव्यांग सीमा अपने जज्बे के दम पर प्रतिदिन विद्यालय में पढ़ाई के लिए आती है। डीएम साहब को जानकारी दिया हूं विद्यालय के लिए शीघ्र ही अतिरिक्त वर्ग कमरा निर्माण का भरोसा दिए हैं।

दिव्यांग सीमा की मां बेबी देवी ने बताया 4 साल पहले मेरी बेटी की सड़क दुर्घटना में एक पैर गवां देने के कारण पढ़ाई छूट गई थी । फिर से पढ़ने की बात करने पर उसे एक सप्ताह पहले उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर में नाम दाखिल किया गया। मेरे पति बाहर मेरा कार मजदूरी का काम करते जिससे घर परिवार चलता है।

दिव्यांग सीमा से मिलने पहुंचे जिलाधिकारी अवनीश कुमार सिंह ने कहा जानकारी मिलने के उपरांत सीमा से मिलने उसके घर पहुंचा हूं। सीमा को विद्यालय जाने में कठिनाई ना हो इसके लिए ट्रायसाइकिल दिया हूं साथ ही सीमा के कच्चे घर को पक्का किया जाएगा एवं सीमा जिस विद्यालय में पढ़ रही है उस विद्यालय को और ब्यवस्थित किया जाएगा।

Share This Article