बिहार: ट्रक लूट के मामले में पुलिस ने चार को दबोचा, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कैमूर की दुर्गावती पुलिस ने जीटी रोड पर ट्रक चालक से लूटपाट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार की है। बुधवार की अहले सुबह दो बाइक पर सवार चार लोग जो हथियार से लैस थे। ट्रक चालक से लूटपाट कर रहे थे। इसकी सूचना दुर्गावती थाना अध्यक्ष राजू रंजन सिंह को मिली। मामले को लेकर वरीय पदाधिकारियों से बात की, जिसके बाद वरीय पदाधिकारियों ने एक टीम गठित कर लूट में शामिल लोगों को गिरफ्तार करने की योजना बनाई।

इधर योजनाबद्ध तरीके से पुलिस अवर निरीक्षक संजीव मुर्मू ,सुधीर कुमार एवं कल्पना सिंह अन्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर लूट मामले में पीड़ित के निशानदेही पर पिपरी नहर के पास जब से नौशाद अंसारी उर्फ बादशाह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जब पुलिस ने नौशाद अंसारी उर्फ बादशाह को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ शुरू की तो उसने इस घटना में शामिल जुगल उपाध्याय,  अभय तिवारी, मुन्नीलाल राम को एक देसी कट्टा दो जिंदा कारतूस ₹1000 और लूट में प्रयुक्त 2 अपाची बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

गुरुवार की दोपहर मोहनिया एसडीपीओ फैज अहमद खान ने लूट मामले का खुलासा करते हुए कहा कि बीते बुधवार की अहले सुबह दुर्गावती पुलिस को सूचना मिली महमूदगंज बाजार के समीप चार लोग दो मोटरसाइकिल सवार होकर लूटपाट हुई है। जानकारी मिलते ही दुर्गावती थाना अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह ने वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर घटना के 24 घंटे के भीतर लूट कांड में शामिल चारों अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने लूट कांड में प्रयुक्त अपाचे बाइक को जप्त करते हुए आगे की कार्रवाई कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि गिरफ्तार चारों अपराधियों का जिले में या जिले के बाहर भी आपराधिक इतिहास रहा है या नही इसकी जानकारी पुलिस अपने स्तर से विभिन्न स्थानों से ले रही है।

कैमूर/भभुआ से ब्रजेश दुबे की रिपोर्ट

Share This Article