करंट की चपेट में आने से झुलसे पति-पत्नी, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। औरंगाबाद के निर्माणाधीन मकान में पटवन करने के दौरान करंट की चपेट में आने से पति-पत्नी झुलस गए हैं। घटना मदनपुर थाना क्षेत्र के खिरियावा गांव की है। जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मकान में पति पत्नी दीवार पर पटवन कर रहे थे। तभी पैलिंग का रॉड अचानक करंट आ गया।

जिसके चपेट में पति आ गया। करंट की चपेट में आते देख पत्नी अपने पति की जान बचाने के लिए भागी जिसके बाद दोनों ही करंट के चपेट में आकर झुलस गए। जिसके बाद दोनों को आनन-फानन में परिजनों ने इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां दोनों की स्थिति गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद रेफर कर दिया जहां दोनों का इलाज चल रहा है। दोनों ही बुरी तरह करंट की चपेट में आने से झुलस गए हैं। वहीं परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Share This Article