कंबल में लपेटा मिला अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर के स्टेशन रोड में सुबह-सुबह एक अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. युवती का शव एक कंबल में लपेटा हुआ था. शव मिलने की चर्चा से मौके पर लोगो की काफी भीड़ उमर परी. इधर सूचना के बाद पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आगे की कारवाई में जुटी.

बताया गया की नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड में सुबह-सुबह सड़क किनारे एक कंबल में शव लपेटा देखा गया, शव बरामदगी की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जुट गई. वही स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद मौके पर नगर थाने की पुलिस पहुंची, लेकिन शव कंबल में लपेटा था जिसके बाद पुलिस ने उसे हटाकर देखा तो उसमे एक युवती का शव था. जिसके सर पर गहरे चोट के निशान है. हालाकि स्थानीय लोगों के अनुसार सुबह-सुबह ऑटो पर सवार कुछ अज्ञात लोगों ने इसे यहां फेंका और तेजी से भाग निकले. वही शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है और पूछताछ में जुट गई है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मामले में घटनास्थल पर पहुंचे दरोगा ने बताया कि सड़क किनारे शव फेंके होने की सूचना मिली थी जिसके आलोक में पुलिस टीम पहुंची और शव को कब्जे में लिया है. मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. वही सिर पर जख्म के भी निशान है पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article