NEWSPR डेस्क। खबर बेगूसराय से है। जहां पत्नी और पति ने शादी के तीन महीने के भीतर एक के बाद एक करके आत्महत्या कर ली। शनिवार देर रात पति की लाश घर में फंदे से लटकी मिली। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा कि पति ने ने अपनी पत्नी के वियोग में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली वो भी शादी के एक महीने बाद। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के सनहा पंचायत की है। मृतक की पहचान सनहा निवासी श्रीराम पासवान के रूप में हुई। कुछ महीने पहले ही युवक की पत्नी ने भी फंदे से लटकते जान दे दी थी।
वहीं शव की अवस्था देख कर पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों एंगल पर जांच कर रही है। साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के काशीनाथपुर नवटोलिया गांव निवासी रामविलास पासवान का 22 वर्षीय पुत्र श्रीराम पासवान शनिवार को ही बाहर से कमा कर घर आया था। 11:00 बजे रात तक जब मृतक का कुछ अता पता नहीं चला तो घर वालों ने उसे काफी खोजबीन की तो घर में रस्सी के सहारे लटका हुआ शव मिला। जिसके बाद बताया गया कि पत्नी के जाने के गम में उसने भी फांसी लगा ली।
बता दें कि उनकी 3 माह पहले ही कुसमहौत गांव की काजल कुमारी के साथ बड़ी धूमधाम से हुई थी। शादी के 1 महीने बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली और फिर 3 माह बाद पति के आत्महत्या करने की चर्चा हो रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस मामले में पुलिस गहन के साथ छानबीन कर रही। मामला गांव में चर्चा का विषय बन गया है।