अनंत सिंह दोषी करार, कोर्ट ने सुनाया फैसला, 21 जून को होगी सजा की सुनवाई

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर पटना के सिविल कोर्ट से आ रही है। जहां बाहुबली अनंत सिंह को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। जिसके बाद 21 जून को उनकी सजा का ऐलान किया जाएगा। बता दें कि अनंत सिंह बीते 34 महीने से जेल में बंद हैं। उनके घर से पुलिस ने एक AK-47, 2 हैंड ग्रेनेड, 26 राउंड गोली और एक मैगजीन बरामद किया था।करीब 11 घंटे तक बाहुबली के घर में यह ऑपरेशन चला था। जिसके बाद से ही उनको अरेस्ट कर लिया गया था।

मामला बाढ़ के लदमा गांव में स्थित उनके पुश्तैनी घर का था। जहां से हथियार का जखीरा बरामद हुआ था। जिसे लेकर ही आज सुनवाई की गई है। जिसमें विधायक दोषी करार दे दिए गे। स्पेशल जज त्रिलोकी दुबे की कोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। फैसले के वक्त वो कोर्ट रूम में ही मौजूद रहे। पुलिस की तरफ से इस कार्रवाई को उस दरम्यान बाढ़ की ASP रही लिपि सिंह ने किया था। इस मामले में विधायक के घर के केयर टेकर को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

Share This Article