पीएम ने की मुर्मू से मुलाकात, 24 जून को राष्ट्रपति पद के लिए करेंगी नामांकन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुलाकात किया। गुरुवार को मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया। मोदी ने इस मुलाकात की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा कि उनके राष्ट्रपति पद के नामांकन को समाज के सभी वर्गों ने भारत भर में सराहा है। जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के लिए उनकी समझ उत्कृष्ट है।

दरअसल पीएम मोदी ने मुर्मू की उम्मीदवारी पर बड़ी बात कहते हुए बताया कि मुर्मू की जमीनी समस्याओं और भारत के विकास के प्रति जो समझ है वह उन्हें राष्ट्रपति बनाने की दिशा में बड़ा कारण बना है। भाजपा के नेताओं सहित कई अन्य लोगों ने दिल्ली हवाई अड्डे पर मुर्मू का गर्मजोशी से स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, अर्जुन राम मेघवाल व डॉ. वीरेंद्र कुमार और भाजपा नेता मनोज तिवारी ने दिल्ली एयरपोर्ट पर द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना होने से पहले ओडिशा में एक संक्षिप्त बयान में मुर्मू ने कहा था कि मैं सभी का धन्यवाद करती हूं और सभी से राष्ट्रपति चुनाव के लिए सहयोग मांगती हूं। मैं 18 जुलाई से पहले सभी मतदाताओं (सांसदों) से मिलूंगी और उनका समर्थन मांगूंगी। वहीं बाद में उन्होंने मुर्मू से मुलाकात की। इस पर मोदी ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने समाज की सेवा और गरीबों, वंचितों और शोषितों के सशक्तिकरण में अपना जीवन खपा दिया।

उनके पास समृद्ध प्रशासनिक अनुभव है और राज्यपाल के रूप में उनका कार्यकाल भी उत्कृष्ट रहा। मुझे विश्वास है कि वह हमारे देश की एक महान राष्ट्रपति साबित होंगी। राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू का मुकाबला विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा से हैं। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं, तो वह भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और इस पद पर काबिज होने वाली दूसरी महिला होंगी।

Share This Article