सासाराम न्यायालय में पदस्थापित सिपाही की संदेहास्पद हालत में मौत, पेट में दर्द उठने के बाद तोड़ा दम,

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खबर भोजपुर से है। जहां एक सिपाही की संदेहास्पद हालत में मौत हो गई। बताया जा रहा कि अचानक ही उनकी मौत हो गई। बक्सर के संग्रामपुर गांव के रहने वाले 37 साल के जवान रामदुलार राय रोहतास के सासाराम न्यायालय में पदस्थापित थे।

जानकारी के मुताबिक देर रात पेट में दर्द उठने के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। इस सूचना से दोस्त परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। मौत की खबर के बाद परिजन बदहवास हो गए। सिपाही के भतीजे रविन्द्र कुमार राय ने बताया कि वह पुलिस विभाग में है एवं वर्तमान में सासाराम न्यायालय में कार्यरत हैं।

दो दिन पहले घर के लोगों से उनसे बात हुई थी। गुरुवार को वह सासाराम से आरा अपने विभागीय काम से आए थे और आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के क्षत्रिया स्कूल में अपने साथी जवानों के साथ रात में ठहर गए थे। जिसके बाद उनके पेट में तेज दर्द उठा। फिर उनके साथ रहे साथी जवानों द्वारा उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। जहां इलाज के दौरान सदर अस्पताल की इमरजेंसी वार्ड में उन्होंने दम तोड़ दिया। उसके बाद उनके साथी जवानों द्वारा फोन कर इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी गई।

सूचना मिलते ही परिजन शुक्रवार को आरा सदर अस्पताल पहुंचे। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस फिलहाल छानबीन में जुटी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घर में कोहराम मच गया है। उनके अचानक मौत का कारण लोग समझ नहीं पा रहे।

Share This Article