चार पहिया वाहन नहीं दिया तो महिला को दहेज लोभीयों ने किया आग के हवाले

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर- चार पहिया वाहन दहेज में नहीं दिया तो दहेज लोभियों ने महिला को आग के हवाले कर दिया, महिला आग से झुलस गई और इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई उसे एक 2 साल का पुत्र भी है, ताजा मामला भागलपुर पीरपैंती के मानिकपुर का है, दहेज लोभियों ने भागलपुर तिलकामांझी सुर्खीकल की रहने वाली 29 वर्षीय सोनम कुमारी को जलाकर आग के हवाले कर दिया जहां इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में उसकी मृत्यु हो गई, यह घटना 3 मार्च की बताई जा रही है जब मृतका के पिता को यह जानकारी मिली तो उनके परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट पड़ा। मृतका भागलपुर की तिलकामांझी थानाक्षेत्र की रहने वाली थी जिसका ससुराल पीरपैंती में था

मानवाधिकार संरक्षण एंड एन्टी करप्शन ब्योरो (महिला विंग) की अध्यक्ष अमिता कौशिक की पहल पर पीरपैंती थाना में मामला दर्ज कराया गया पीड़िता को न्याय दिलाने व केस को रजिस्टर्ड कराने के लिए संस्थान भागलपुर से चलकर पीरपैंती थाना गयी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article