भीषण सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत, 6 गंभीर अवस्था में भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बड़ी खबर बिहार के मधुबनी से आ रही। जहां सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक टायर फटने से कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई। जिसके बाद ये हादसा हो गया। घटना झंझारपुर प्रखंड क्षेत्र के अररिया ओपी के अंतर्गत मौवाही के पास NH-57 पर घटी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा कि सभी लगो फुलपरास से बकरीद का जश्न मानकर मनीगाछी की ओर जा रहे थे। तभी मौवाही के पास अचानक कार का टायर फटने से कार और बाइक में भिड़ंत हो गई। जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। वहीं 6 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे। घटना के बाद पुलिस को कॉल किया गया। जिसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं पुलिस ने परिजनों को जानकारी दे दी है। जिसके बाद घर में भी कोहराम मच गया है।

Share This Article