CBSE ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट, लड़कियों ने मारी बाजी, 14 लाख स्टूडेंट्स ने दी थी परीक्षा, जानिए डिटेल्स

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। CBSE ने 12वीं का रिजल्ट जारी कर दी है। जिसमें कुल 92.71 प्रतिशत छात्रों ने सफलता पाई है। प्रदर्शन के मामले में लड़कियों ने बाजी मार ली है। 12वीं बोर्ड परीक्षा में 94.54 परसेंट लड़कियों और 91.25 परसेंट लड़कों ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि इससे जुड़े स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, results.gov.in, digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं।

वहीं CBSE की फाइनल मार्कशीट 2022 की फर्स्ट और सेकंड दोनों टर्म परीक्षाओं में नंबरों के वेटेज के आधार पर तैयार की गई है। सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं में इस वर्ष लगभग 14 लाख स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। इन्हें रिजल्ट का इंतजार था। स्कोरकार्ड में शैक्षणिक सत्र के दौरान आंतरिक मूल्यांकन नंबर, प्रोजेक्ट वर्क, प्रैक्टिकल और प्री-बोर्ड परीक्षा के रूप में प्राप्त नंबरों की डिटेल होती है।

CBSE 12वीं का रिजल्ट जानने के लिए सीबीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं। रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और रौल नबर डालें। रिजल्ट 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखने लगेगा।

Share This Article