4821 पंचायत सहायक में निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- उत्तर प्रदेश में 12वीं पास युवाओं के लिए बंपर भर्ती निकली है. उत्तर प्रदेश के पंचायतीराज विभाग ने पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डेट एंट्री ऑपरेटर के 4821 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है. इसके लिए आवेदन 15 जून 2024 से शुरू होगा. आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून तय की गई है. पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डेटा एंट्री ऑपरेटर की पंचायतवार वैकेंसी और आवेदन फॉर्म पंचायतीराज विभाग की वेबसाइट panchayatiraj.up.in और prdfinance.up.gov.in पर उपलब्ध है.

उत्तर प्रदेश में निकली पंचायत सहायक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. आवेदकों को उसी ग्राम पंचायत का निवासी होना चाहिए, जिसके लिए आवेदन करना है. पंचायतें जिस श्रेणी में आरक्षित हैं, उन पंचायतों में उसी श्रेणी के पंचायत सहायक का चयन किया जाएगा. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम उम्र में छूट मिलेगी. शैक्षिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों को 12वीं पास होना जरूरी है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article