PM बनने के सवाल पर मुख्यमंत्री नीतीश ने जोड़ लिए हाथ, कह दी ये बड़ी बात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर कयास लगाए जा रहे। इसे लेकर आज मुख्यमंत्री ने भी अपना बयान दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जल्द से जल्द मंत्रिमंडल विस्तार होगा। सब लोग आपस में बात कर रहे हैं और बात करके जल्दी से जल्दी निर्णय लिया जा रहा है। उनसे जब पीएम बनने की बात पूछी गई तो सीएम बोले कि देखो भाई हाथ जोड़ रहे। ये सब बात हम नहीं जानते।

इसके अलावा जब इनसे पूछा गया कि क्या बिहार में ED CBI का यूज हो सकता तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि दुर ये सब फालतु बात है। इसका क्या दुरुपयोग करेगा। वहीं उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को आजादी का महोत्सव मनाया जाएगा। जिसके बाद निश्चित रूप से मंत्रिमंडल विस्तार होगा। उन्होंने यह भी कहा कि विस्तार 16 को तो होगा ही। उससे पहले भी हो जाए तो कुछ कह नहीं सकते। बातचीत चल रही है। जल्दी से निर्णय लिया जाएगा।

बता दें कि रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राजधानी पटना के राजधानी वाटिका इको पार्क पहुंचे। जहां साल 2012 से ही हर साल बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा बहन की रक्षा तो राखी के दिन की की जाती है लेकिन हम लोगों ने सोचा वृक्ष की रक्षा की जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजधानी वाटिका में लगे वृक्ष को राखी बांधा है।

Share This Article