BSSC फील्ड असिस्टेंट भर्ती 2025: कृषि विभाग में 201 पदों पर सुनहरा अवसर

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है।बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने कृषि विभाग में फील्ड असिस्टेंट के कुल 201 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस प्रक्रिया के माध्यम से उम्मीदवारों को बिहार कृषि विभाग में एक प्रतिष्ठित सरकारी पद हासिल करने का अवसर मिलेगा। इच्छुक अभ्यर्थी BSSC की आधिकारिक वेबसाइट onlinebssc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा:इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट (आईएससी) या कृषि में डिप्लोमा की डिग्री होना आवश्यक है।

आयु सीमा की बात करें तो सामान्य वर्ग के पुरुषों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम 37 वर्ष निर्धारित की गई है। महिला उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी गई है। वहीं, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) और अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमानुसार अतिरिक्त आयु छूट का लाभ मिलेगा।ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:उम्मीदवारों को सबसे पहले BSSC की वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद आवेदक को एक रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड मिलेगा, जिसे वे लॉगिन कर उपयोग कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरते समय सभी आवश्यक जानकारियाँ सही-सही भरनी होंगी और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना होगा। फॉर्म भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान कर फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा। आवेदन की प्रति प्रिंट कर सुरक्षित रखना भी जरूरी है।चयन प्रक्रिया:चयन लिखित परीक्षा और दस्तावेज़ों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की तिथि और अन्य जानकारियाँ BSSC जल्द ही अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आयोग की वेबसाइट चेक करते रहें.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article