मुख्यमंत्री नीतीश ने राज्यपाल से AIIMS में की मुलाकात, स्वास्थ की ली जानकारी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती राज्यपाल फागू चौहान से मुलाकात की और उनको हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उनके हेल्थ की जानकारी ली और ईश्वर से फागू के स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की है। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली गए थे। जहां उन्होंने हरियाणा में भी एक कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही सोनिया गांधी से भी मुलाकात की थी।

वहीं वह राज्यपाल से मिलने AIIMS पहुंचे। अब वह पटना वापस लौट चुके हैं। बता दें कि आज 27 सितम्बर को नीतीश कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है। आज सुबह 11:30 बजे नीतीश की महत्वपूर्ण बैठक होनी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर मुहर लग सकती है। ये बैठक मुख्य सचिवालय के मंत्रिमंडल सभागार में बुलाई गई है।

Share This Article