गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से कई घर हुए जलमग्न, प्रशासन का रवैया पूर्णरूपेण उदासीन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भागलपुर में गंगा इसकदर कहर बरपा रही है की लोग त्राहिमाम त्राहिमाम कर रहे हैं। गंगा यहां लगातार अपना किनारा काटने को आमदा है।
जिले के नवगछिया अनुमण्डल के तीनटंगा में फिर से गंगा का रौद्र रूप देखा जा रहा है। यहाँ अब फिर गंगा किनारे तेजी से कटाव हो रहा है। नतीजतन कई घर गंगा में फिर समाने लगे हैं, तो कई घर समाने के कगार पर है। बच्चे भूख से बिलख रहे हैं। दर्जनों लोग गांव से पलायन कर चुके है। जो हैं वो एक पॉलीथिन शीट के सहारे या सड़क किनारे किसी भी तरह खानाबदोश की तरह ज़िन्दगी जीने को विवश हैं।

लोगों ने कर्ज लेकर या मजदूरी करके घर बनाया था आँख के सामने सब तबाह हो गया। बावजूद बिहार सरकार और जिला प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है। बीते दिनों भी तेजी से हो रहे कटाव में दर्जनों मकान और उपजाऊ जमीन कटकर गंगा में समा चुका था। इस दौरान भी कटाव रोधी कार्य नाकाफी रहा था अब दुर्गा पूजा के बाद से हो रहे कटाव के बाद भी जिला प्रशासन और जनप्रतिनिधि इनकी परेशानियों को समझने को तैयार नहीं है। हमने लोगों के परेशानियों को जाना। यहाँ लोगों में डर के साथ साथ आक्रोश भी दिखा। पूर्व मुखिया से बात करने पर वो रोने लगे और अपनी व्यथा सुनाई।

Share This Article