- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- उत्तर प्रदेश में वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर के पास में दो मकान ढह जानें की खबर सामने आई है. मामला सुबह लगभग 4 बजे की बताई जा रही है.बता दें इस घटना में मकान के मलबे के नीचे कई लोग दब गए, जिनमें से 7 को अब तक रेस्क्यू किया जा चुका है.
मलबे में कुछ लोगों के और दबे होने की आशंका भी बताइ जा रही है.वही ये हादसा वाराणसी के खोया गली चौराहे पर हुआ. यहां स्थित दो मकान ढहे हैं,जानकारी के अनुसार ये मकान लगभग 150 साल से ज़्यादा पुराने बताये जा रहे हैं. वाराणसी के प्रशासनिक अधिकारी और एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच कर रेस्क्यू मे जुटे हुए हैं वहीं इस पूरे मामले का संज्ञान सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिया है और यह भी निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द रेस्क्यू का कार्य पूरा किया जाए.
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
