JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह अपने संसदीय क्षेत्र से लापता, ढूंढ लिया तो आपको मिलेंगे दो लाख रुपए

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के मुंगेर से सांसद और जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह गायब हो गये हैं! जी हां, लोकसभा चुनाव के बाद अपने संसंदीय क्षेत्र में एक बार भी नहीं गए हैं। इलाके के लोग काफी नाराज हैं। स्थानीय लोगों ने सांसद से अपनी नाराजगी पोस्टर लगाकर व्यक्त की है। शहर में ललन सिंह के लापता होने का पोस्टर लगाया गया है। साथ ही खोजने वाले को 2 लाख रुपये इनाम की घोषणा भी की गई है।

मुंगेर शहर के विभिन्न इलाकों में दुकान के बाहर, खंभे पर दो पोस्टर लगे हैं। पोस्टर से जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह का चेहरा झांक रहा है। पोस्टर पर लिखा हुआ है कि ललन सिंह एक बार फिर लापता हो गए हैं। खोजने वाले को 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।

मुंगेर एनसीपी श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद प्रत्याशी संजय केसरी ने शहर में ललन सिंह के लापता होने के पोस्टर लगाये हैं। संजय केसरी ने सदर अस्पताल और किला के अंदर दर्जनों जगहों पर सांसद ललन सिंह के लापता होने के पोस्टर चिपकाये हैं। संजय केशरी ने ललन सिंह के लापता होने का पोस्टर लगाकर विरोध जताया है। उसमें लिखा है कि खोजने वाले को आने-जाने का खर्च भी दिया जाएगा। उसके अलावा 2 लाख रुपये दिये जाएंगे।

Share This Article