इतिहास बदलेगा प्रधानमंत्री ने जो वादा किया वह कर दिखाया,उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर : एनडीए के उम्मीदवार अजय मंडल ने अपना पर्चा जिला निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय में दाखिल किया। नामांकन के बाद सैंडिस कंपाउंड मैदान में जनसभा आयोजित की गई। जनसभा में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा, लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान, बिहार सरकार के कई मंत्री शामिल हुए। नेताओं ने अजय मंडल को फिर से जिताने की अपील की है।

विजय सिन्हा ने कहा कि इतिहास बदलेगा प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा वह किया है। राष्ट्र को मान सम्मान के साथ आगे बढ़ाना है तो हमारे प्रत्याशी अजय मंडल को फिर से जिताएं और इस बार 400 पार के नारा को साकार करने है। कॉंग्रेस और राजद के लोग वंशवादी है भ्रष्टाचारी है तुष्टिकरण की राजनीति करते है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

मंच से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि हमलोगों ने कैबिनेट में कानून बनाया है। ये जो बालू माफिया है शराब माफिया है इसे चुनाव के बाद बिहार से बाहर जाना पड़ेगा। जो गरीबों जमीन लुटता है इन लोगों पर कार्रवाई होगी। नदी सुखाने वालों को नहीं छोड़ा जाएगा।

वहीं लोजपा रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा कि राष्ट्रहित के लिए जरूरी है मौजूदा प्रधानमंत्री को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाएं। दुनिया के हर कोने में भारतियों को सम्मान मिला है। दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था हमारी है। अगले पाँच सालों में तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article