News PR Live
आवाज जनता की

केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर को पुष्पाजलि अर्पित कर की गई कार्यक्रम की शुरुआत।

- Sponsored -

- Sponsored -

 

 

रहुई प्रखंड के सोनसा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की थैली चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी ने एक जनसभा को सम्बोधित किया है।जिसमे हजारों की संख्या में लोग अपने नेता का भाषण सुनने पहुंचे। इस दौरान मीडिया को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपीसी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुझे दरकिनार करने वाला आज तक कोई पैदा नहीं हुआ।

- Sponsored -

- Sponsored -

नीतीश कुमार किसी का उपयोग करके उससे अपना रास्ता अलग करने में नंबर 1 पोजीशन पर है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर भी जुबानी हमल करते हुए आरपीसी ने कहा जब उपेंद्र कुशवाहा जनता दल यूनाइटेड में शामिल हुए थे तब रोजाना मॉर्निंग में घर जाकर चाय पर चर्चा होती थी। उपेंद्र कुशवाहा और नालंदा जिले के मंत्री ने हमारा इस्तीफा मांगा था। राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने क्या क्या काम लिया है। यही दोनो ने मिलकर हमसे इस्तीफा भी भागा था और अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार क्या क्या बयान दे रहे हैं यह तो नीतीश कुमार उनका समर्थक जानता हैं। अब यह सभी नेता अपने ही बुने हुए जाल में फंसते हुए नजर आ रहे हैं। अपने ही बुने हुए जाल में नेता निकल नहीं सकते हैं। बिहार की जनता भी सब कुछ देख रही है।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार को कमजोर नहीं किया जा रहा है क्योंकि नीतीश कुमार में खुद ही अब कोई ताकत नहीं बची है। नीतीश कुमार पूरी तरह से फेल कर चुके हैं अब तो नीतीश कुमार को जो श्रेय मिलता भी था उससे भी श्रेयहीन हो गए हैं। नीतीश कुमार को कोई कमजोर क्या करेगा वह तो खुद ही पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। राजद और जदयू के बीच बढ़ती तल्खीयो पर आरसीपी सिंह ने कहा कि बिहार में 7 पार्टियों का महागठबंधन पूरी तरह से समाप्त हो चुका है। अब सिर्फ घोषणा बाकी है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.