राजधानी में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां विपरीत दिशा से आ रहे टो टो (हवा हवाई) तेज रफ्तार 112 के पुलिस वाहन से जा टकराया है। जिसमे टो टो ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ है।प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दोनो वाहन की रफ्तार तेज थी जिससे ये दुर्घटना हुई है।
वही पुलिस टीम 112 की गाड़ी का ड्राइवर ने समय रहते अपने गाड़ी को नियंत्रित कर बड़ा हादसा होने से बचा लिया है। मामला पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के बारीपथ इलाके का है। जहां शनिवार की सुबह पीरबहोर थाना के डायल 112 की गस्ती से एक तेज रफ्तार हवा हवाई सीधे जा टकराया। टक्कर इतना जोड़दार था कि हवा हवाई काफी क्षति हुआ है। इस बीच डायल 112 की टीम ने घायल को भर्ती कराने पीएमसीएच ले जाया गया है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुलिस की गाड़ी घायल को इलाज कराने के बजाय वहां से भाग निकला है। फिलहाल घटना के बाद क्षतिग्रस्त हुए हवा हवाई को लोगो ने सड़क से हटा किनारे लगा दिया है। वही घायल हवा हवाई ड्राइवर का नाम विजेंद्र राम बताया जा रहा है जो कि मुसल्लाहपुर का रहने वाला है। हालांकि घायल खतरे से बाहर है।
