पारिवारिक विवाद से तंग आकर युवक ने कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त, पानी फैक्ट्री में करता था काम 

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर बरारी थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलेज के पीछे अपने परिवार के संग रहे एक युवक ने खुदकुशी कर जीवन लीला समाप्त कर लिया। परिजनों ने गेट को तोड़कर किसी तरह अंदर पहुंचा तो देखा कि पंखे के सहारे शव लटक रहा है। जिसके बाद आनन फानन में घटना की जानकारी पुलिस को दी।इधर, मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों के मौजूदगी में फंदे से युवक के शव को नीचे उतारा। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि देर रात ही युवक ने फंखे से लटक कर खुदकुशी कर लिया होगा। जिसका शव परिजनों ने सुबह लटकते देखा। मृतक की पहचान बरारी निवासी पंकज कुमार यादव के रूप में की गई है। मृतक शादीशुदा है। पानी फैक्ट्री में काम कर अपना घर का भरण पोषण करता था।

घटना के संबंध में मृतक के परिजन दीपक ने बताया कि पारिवारिक का विवाद को लेकर ही उन्होंने आत्महत्या क्या होगा। उन्होंने आत्महत्या की आशंका पारिवारिक विवाद में करने की बात कही। इधर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। मामले को लेकर पुलिस का कहना है परिजनों के फर्द बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article