पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने ज्वाइन करते ही एक्शन में दिखे सदर थाना क्षेत्र में एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK- पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने ज्वाइन करते ही एक्शन में दिखे सदर थाना क्षेत्र में एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है।

रामबाग पिंक सिटी के पास नेटवर्किंग और नौकरी देने के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार की देर रात मे कई लॉज में छापामारी कर 200 से ज्यादा लड़कों को मुक्त कराया है। लड़कों का कहना है कि वे लोग बंगाल के रहने वाले हैं। जहांगीर आशीष और कैसर उन लोगों को यहां नौकरी देने के नाम पर बुलाया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पूर्णिया पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि भोले भाले लोगों को नौकरी के नाम पर बुलाया जाता था और ट्रेनिंग के नाम पर पैसे वसूले जाते थे और यहां आने पर उन्हें बंधक बना लिया जाता था।

इनको एक आयुर्वेद की कंपनी के नाम पर बुलाया जाता था। उन्होंने बताया कि सात लोगों की टीम इस पूरे फर्जीवाडे को अंजाम देती थी। जिसमें चार को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी भी इस सरगना का मास्टरमाइंड नहीं पकड़ा गया है। इस मामले में सदर थाना में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article