प्रेमी संग देख लिया तो 7 साल की बेटी की मां ने करवा दी हत्या।

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

बिहार गया मे -प्रेमिका और प्रेमी के बीच गले की हड्डी बनी 7 साल की बच्ची को प्रेमी ने मार कर नदी किनारे दफना दिया। यह सनसनी मामला मोहनपुर थाना अंतर्गत बासुकुरहा गांव का है। गांव के रंजीत मांझी की सात वर्षीय पुत्री रिया कुमारी बीते 31 दिसंबर से गायब थी। जब बच्ची का कहीं पता नहीं चला तो उसके पिता ने बच्ची के गायब होने की लेकर मोहनपुर थाने में मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज कर पुलिस ने बच्चों की खोज भी शुरू कर दी। मामले में संदेह के आधार पर पुलिस ने उक्त गांव के सुदेश पासवान को बीती रात गिरफ्तार किया। पुलिसिया पूछताछ में सुदेश ने पूरे मामले को उजागर करते हुए बताया कि गायब 7 वर्षीय रिया की हत्या उसके द्वारा गला दबाकर कर दी गई है। इसके बाद शव नदी में दफना दिया गया है। थाना अध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि मृत्यु का रिया की मां अनूप देवी और आरोपी सुदेश पासवान के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस दौरान बच्ची ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसलिए उसकी मां के कहने पर ही एक प्लानिंग के तहत उक्त घटना को अंजाम दिया गया। गिरफ्तार अपराधी के निशान देही पर पुलिस ने सब को अपने कब्जे में लेते हुए अंत्य परीक्षण के लिए गया मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल भेज दिया। वही मृतका की मां अनूप देवी एवं सुदेश पासवान को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article